We believe in a fair and equal society of all.
संघर्ष, सतत परिश्रम एवं विश्वास
We fight for a fair deal for workers – both at work and in the community.
Need to contact the RVKS? Call Today!
+91-9509588735
Latest NEWS
दिनांक 06.12.2024 को राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के भरतपुर वृत्त का प्रथम त्रे-वार्षिक अधिवेशन का आयोजन एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन दिनांक 13.10.2024 को राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के जयपुर जिले का प्रथम त्रे-वार्षिक अधिवेशन का आयोजन, जयपुर, दौसा, टोंक एवं कोटा की नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रसारण निगम द्वारा जीएसएस को क्लस्टर पर देने के विरोध में प्रदर्शन एवं ज्ञापन RVKS प्रथम स्थापना दिवस (08th February) बिजली निगमों का घाटा सरकार और निगमों की नीतियों की देनवेतन तक समय पर नहीं दे पा रहे-अमित मल्होत्रा राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के आव्हान पर 14 अक्टूबर 2022 को ज़िला मुख्यालय एवं विद्युत भवन पर निकाली गई ध्यानाकर्षण रैली एवं विशाल प्रदर्शन (पुरानी पेंशन योजना , दिवाली बोनस सहित 27 सूत्रीय माँगपत्र समर्थन महाअभियान) निजीकरण के कारण ऊर्जा के क्षेत्र मे संकट-अमित मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री,राज. विद्युत कर्मचारी संघ राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेशमहामंत्री अमित मल्होत्रा प्रशासन की गलत नीतियों पर लाइव डिबेट बिजली संकट मुद्दे पर लाइव डिबेट मे कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए अमित मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री संभाग स्तरीय प्रदर्शन दिनांक 20.07.2022 वृत स्तरीय प्रदर्शन दिनांक 15.07.2022 27 सूत्रीय माँगपत्र समर्थन

Why Join RVKS
कर्मचारियों/श्रमिको के लिए विद्युत के क्षेत्र में कई संगठन कार्य कर रहे हैं फिर ये प्रश्न सभी कर्मचारियों के मस्तिष्क में आता ही हैं कि यही संगठन क्यों ज्वाइन किया जावे। राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ एक पारिवारिक भाव वाला गैर राजनैतिक स्वतंत्र संगठन हैं जिसके कार्यकर्ताओ का ध्येय राष्ट्र के प्रति समर्पण रखना हैं। संघ अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वाभिमानी, श्रेष्ठ एवं सक्षम बनाने में विष्वास रखता हैं ताकि वह विषम परिस्थितियों में भी तटस्थ रह सके एवं उसका सामना कर सके। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके हितो की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहता हैं। संगठन जब भी किसी कार्य को लक्ष्य बनाते हुए कार्य करता हैं तो जब तक उसकी प्राप्ति नहीं हो जाती, निरंतर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास जारी रखता हैं। संगठन द्वारा कथनी एवं करनी में कोई फर्क नहीं रखा जाता। कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ने के लिए झूठ या छल का सहारा नहीं लिया जाता। कर्मचारी संगठन की कार्यशेली से प्रभावित होकर ही स्वयं जुड़ता हैं। प्रशासन एवं सरकार के साथ स्वस्थ वातावरण में सक्षम प्रतिनिधियों द्वारा संवाद कर प्रत्येक कार्यकर्ता के हित में कार्य किये जाते हैं। संघर्ष, सतत् परिश्रम एवं विश्वास की भावना के साथ राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन हित में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर कार्य करता हैं और यही संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा हैं।
आप सभी से अब तक मिले प्रेमभाव, समर्पण एवं सहयोग के लिए हम निःशब्द हैं एवं आशा करते हैं कि जिस प्रकार युवाओ का अपार सहयोग एवं समर्थन हमें मिला एवं वरिष्ठजनो का आशीर्वाद मिला, भविष्य में भी यह सहयोग, समर्थन एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। हम प्रण लेते है कि राष्ट्र, निगम एवं कर्मचारी हित में पूर्ण समर्पण भाव से पूर्व की भांति कार्य करते रहेेंगेे एवं समस्त कर्मचारी बंधुओ से अपील हैं कि एकता की शक्ति एवं भाव को समझते हुए राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ से जुडे़ एवं अपने आप को सुदृढ़ एवं सक्षम बनाए। सादर आभार एवं धन्यवाद।
भारत माता की जय।

State President, RVKS
Pride Moments of Struggle
संघर्ष के क्षण




कर्मचारी हित हेतु सदैव संघर्षरत
हम कौन हैं और हमारा उदेश्य क्या है?
RVKS 21वीं सदी का संघ है, जो आज मेहनतकश लोगों के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है।
दृष्टि और लक्ष्य
हमारी दृष्टि कर्मचारियों हेतु सफल, सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण वाले एक समृद्ध समाज बनाने की है |
हमारा संगठन मेहनतकश कर्मचारियों द्वारा निर्मित है एवं कर्मचारियों के हितों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव उनके द्वार पर खड़ा है |
वे सभी जो संघ की सफलता में योगदान करते हैं, वे पुरस्कार, सम्मान और मान्यता प्राप्त करते हैं जिसके वे हकदार हैं।
Established by the people for the people.

We work for us
संरचना एवं आधार
हम अपने सदस्यों के सर्वोत्तम हितों की सेवा करने के लिए समर्पित है | हमारा संघ नियोक्ताओं और सरकार के साथ बातचीत करके श्रमिकों के अधिकारों और कार्यस्थल में समानता और विविधता की रक्षा करता है। RVKS राजस्थान के पावर सेक्टर की सभी कंपनियों मे सक्रिय है एवं हमारी संरचना उन कार्यस्थल क्षेत्रों पर आधारित है जहां हमारे सदस्य रहते हैं और काम करते हैं । हमारा संघ यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक सदस्य को स्थानीय और प्रदेशीय स्तर पर सर्वोत्तम सेवा और प्रतिनिधित्व मिले।